दुर्ग संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शुरू

रायपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा दुर्ग संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला मास्टर टेªनरो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, सह प्रभारी सचिवगण एस. सम्पत, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन एवं विचार-विमर्श हुआ।

पहले दिन के प्रशिक्षण में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू प्रशिक्षण प्रभारी युगल पांडे, कनेक्ट सेंट के को चेयरमैन अशोक चतुर्वेदी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया।

इसके पूर्व बस्तर संभाग के ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो चुका है। अगले चरण में बिलासपुर, सरगुजा, एवं रायपुर संभाग के ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *