धरना- प्रदर्शन में हुए शामिल हुए जिले के हजारों आदिवासी

छुरिया.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सहित एटी.एसी.वर्ग के 16 सामाजिक संगठनों के अगुवाई एवं सहभागिता से आरक्षित वर्ग के पदोन्नति में आरक्षण सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर गत 11जून को तूता रायपुर में आयोजित राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन में राजनांदगाँव जिले के हजारों आदिवासी सामिल होकर अपनी आवाज़ बुलंद की।
सर्व आदिवासी समाज के जिला संरक्षक, कोयतुर गोंड़ समाज ब्लाक इकाई छुरिया-डोंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं अजजा शासकीय सेवक विकास संघ ब्लाक इकाई छुरिया के संरक्षक दिनेश कुरेटी दिलेर ने बताया कि छत्तीसगढ़ अजाक्स,अजजा शासकीय सेवक विकास संघ,छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ सोशल जस्टिस एंड लीगल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 सामाजिक संगठनों के अगुवाई एवं सहभागिता से गत 11जून को आरक्षित वर्ग के पदोन्नति में आरक्षण सहित आरक्षित वर्ग के 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तुता मैदान नवा रायपुर में राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया गया जिसमें राज्य भर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी,सामाजिक संगठन के समाजिक प्रमुखों सहित आम जन हजारों की संख्या में उपस्थिति प्रदान किये।इसी कड़ी में राजनांदगाँव जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग भी हजारों की संख्या में सामिल रहे। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ एवं सर्व आदिवासी समाज की ओर से विभिन्न जाति समाज के लोग भी बड़ी संख्या में सामिल रहे।
अजजा शासकीय सेवक विकास संघ एवं सर्व आदिवासी समाज की ओर से राजनांदगाँव जिले से धरना प्रदर्शन में सामिल होने वालों में लेखराम मात्रा,जसवंत घावड़े,छबिलाल चन्द्रवंशी, ललिता कंवर, दिनेश कुरेटी दिलेर, डेविड भुआर्य,हेमंत सलामें, रोमलाल मंडलोई, खेलनसिंह ठाकुर,भीषम ठाकुर,ईश्वर चन्द्रवंशी, चन्द्रशेखर उइके,कान्ता सोरी, ठाकुर राम चन्द्रवंशी,धनसाय सलामें,शेरसिंह गोंड़िया, सुरेश मंडावी, नाथूराम सूर्यवंशी,गिरधारी सहारे,उद्धव ठाकुर,तोमन आचले,रम्हऊ राम चन्द्रवंशी,लेखराम चन्द्रवंशी,नंदकुमार गोंड़िया,एवन आचले,देशराम कोर्राम,सुरेश रावटे,रेखूराम भुआर्य, नरेन्द्र सिंह ठाकुर,असऊ राम कारिहेरपार, दीनदयाल मंडावी,हरिराम चन्द्रवंशी, कुंवर सिंह मंडावी,बालमुकुन्द कुंजाम,प्यारे लाल मंडावी,राधेश्याम चन्द्रवंशी,चन्द्रभान कोर्राम, दिग्विजय नेताम,टी.आर.पन्द्रे,दिलीप कुमार कोरेटी,राजेश नेताम,अंजना आचले, झाड़ूराम ठाकुर, राजकुमार आचले,संजय सोरी,समय लाल मंडावी,तिलक खांडे,डेरहू राम चन्द्रवंशी,संजय कोर्राम, पुरुषोत्तम पडोटी,धुरसिंह चन्द्रवंशी,अनुप सिंग मंडावी,बेला चन्द्रवंशी आदि सहित राजनांदगाँव,डोंगरगढ़,डोंगरगांव एवं छुरिया विकास खंड के आदिवासी समाज प्रमुख,सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिकारी- कर्मचारी सहित हजारों आदिवासी लोग सामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *