ग्राम धमनी में आयोजित किया गया समाधान सम्मेलन कार्यक्रम

● पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता मिली ग्राम धमनी ग्रामवासियों से
● पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था संबंधी विभिन्न विषयों पर डाला गया प्रकाश
● यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता के संबंध में भी दी गई जानकारी
● उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान
बलौदाबाजार। ग्राम धमनी में “समाधान सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता “समाधान सम्मेलन” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर ग्राम धमनी के समस्त ग्रामवासी अत्यंत प्रसन्न हुए तथा भारी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे “समाधान सम्मेलन” कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि ग्राम में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में आप समस्त ग्रामवासियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। किसी प्रकार की भी सूचना, आपराधिक गतिविधि के बारे में जानकारी यदि आपके द्वारा समय पूर्व अथवा तत्काल पुलिस को प्रदान की जाती है, तो निश्चय ही ऐसे अपराध को रोकने में सहायता मिलेगी। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी आपके द्वारा दी गई सूचनाएं अत्यंत मददगार होती हैं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर, लोगों को नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल एवं हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के बारे में ग्राम धमनी के निवासियों को विस्तृत जानकारी दिया गया। उन्होंने कहा कि समाधान सेल में किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी आप दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एवं डीएफओ बलौदाबाजार द्वारा ग्राम के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख लोगों में एवं डीएफओ बलौदाबाजार, निरीक्षक हेमंत पटेल थाना प्रभारी पलारी एवं थाना पलारी के स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *