महिला प्रीमियर लीग: नंदनी शर्मा ने की दीप्ति शर्मा की बराबरी, हैट्रिक लेने वाली बनीं चौथी गेंदबाज

मुंबई। महिला प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम की तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया। नंदनी ने इस मैच में हैट्रिक सहित 5 विकेट चटकाए।

नवी मुंबई में खेला गया रोमांचक मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स के अन्य गेंदबाज जहां प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, वहीं नंदनी शर्मा ने अकेले दम पर गुजरात जायंट्स की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 5 विकेट लिए।

फ्रेंचाइजी के भरोसे पर नंदनी पूरी तरह खरी उतरीं

नंदनी शर्मा का जन्म 20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ था। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज नंदनी को दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में 20 लाख रुपए में खरीदा था। फ्रेंचाइजी के भरोसे पर नंदनी पूरी तरह खरी उतरीं।

सोफी डिवाइन को आउट कर बदला मैच का रुख

नंदनी ने गुजरात जायंट्स की पारी में 95 रन पर खेल रही सोफी डिवाइन को आउट कर अपना पहला विकेट हासिल किया। यह विकेट गुजरात की पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *