7 लोगों की दबकर मौत

बेंगलुरु में बुधवार शाम आई भीषण आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। शिवाजीनगर स्थित बॉरिंग अस्पताल की परिसर की दीवार गिरने से सात लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। पिछले दो दशकों में शहर में बारिश से जुड़ी यह सबसे बड़ी त्रासदी मानी जा रही है। मृतकों में 6 साल की मासूम मुस्कफिरा भी शामिल है।

मुस्कफिरा 3 मई को आने वाले अपने सातवें जन्मदिन के लिए खरीदारी करने बाजार निकली थी। बारिश से बचने के लिए उसने अस्पताल की दीवार का सहारा लिया था, तभी वह गिर पड़ी। अन्य मृतकों में केरल की दो महिला पर्यटक, उत्तर प्रदेश और असम के प्रवासी वेंडर और स्थानीय दुकानदार शामिल हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *