इंडियन प्रीमियर लीग : टी-20 क्रिकेट – 2026 शुरू हुआ अंतिम दौर
आलेख.. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार, रायपुर, छत्तीसगढ़
भारतीय उपमहाद्वीप ही नहीं परंतु पूरे संसार में खेलों की लोकप्रिय लीग में टी-20 क्रिकेट की इंडियन प्रीमियर लीग राजस्व की दृष्टि से चौथे जबकि दर्शकों की संख्या के अनुसार तीसरे पर है . फुटबाल की इंग्लिश प्रीमियर लीग जिसके अंतर्गत खेले गये मैच को देखने वालों संख्या 320 करोड़ हैं। फिर फुटबाल की ही यूईएफए चैंपियंस लीग है जिसके दर्शकों की संख्या 100 करोड 60 लाख हैं। तीसरे स्थान पर इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट में हैं इसमें दशकों की संख्या 65 करोड़ हैं। दूसरी तरफ अगर हम राजस्व की प्राप्ति से बड़े खेल लीग क्रमश: अमेरिकन फुटबाल का नेशनल फुटबाल लीग जिसकी 2025 में राजस्व 22120 करोड़, दूसरे स्थान पर मेजर लीग 12452 करोड तीसरे स्थान पर नेशनल बासकेटबाल एसोसिएशन 11666 करोड़ रुपये हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का राजस्व 10540 करोड़ लगभग है। भले ही आज क्रिकेट का आईपीएल सबसे लोकप्रिय खेल है लेकिन उपरोक्त दर्शकों की संख्या और राजस्व की प्राप्ति की दृष्टि से उसका अभी पहले स्थान में आने के लिए समय का इंतजार करना पड़ेगा। 2026 के आईपीएल में दस टीम को शामिल किया गया था। आरंभिक दौर की समाप्ति के पश्चात पिछली विजेता रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद तथा राजस्थान रायल्स की टीम मुख्य दौर में जगह बनाई। 28 मार्च 2026 से भारत के विभिन्न शहरों में चल रही इस स्पर्धा ने पिछले 62 दिनों में कई उतार चढ़ाव देखे। उपरोक्त चार टीम चैंपियनशिप के मुख्य दौर में पहुंच चुकी; परंतु अब तक खेल गये 71 मैच के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि कौन सी टीम चैपियन बनेगी। इस लीग की सबसे दुर्भाग्यशाली टीम पंजाब किंग्स की टीम रही। लगातार 6 मैच जीतने वाली टीम अगले 6 मैच हारती चली गई। आखिरी मैच लखनऊ के विरुद्ध जीतने के बाद भी वह अंतिम दौर में जगह बनाने में असफल हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता में खेला गया इस स्पर्धा का 12वां था वह बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीम को 1-1 अंक मिले वास्तव में स्वीकार किया जाए कि यही मैच 2026 के इंडियन प्रीमियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ तो कोई बड़ी बात नहीं। उल्लेखनीय तथ्य तो यह भी है कि पूरे प्रतियोगिता के दौरान यही एक मैच है जो मौसम की भेंट चढ़ गया। वहीं मैच पंजाब किंग्स के लिए आत्मघाती साबित हुआ। आरंभिक दौर में 14 मैच सभी दस टीम ने खेला और बंगलुरू, गुजरात, हैदराबाद की टीम ने 9-9 मैच जीते जबकि राजस्थान ने 8 मैच जीत कर अंतिम चार में जगह बनाई थी. किकेट के इस टी-20 प्रारूप को देखने वाले क्रिकेट के दीवाने हो जाते हैं जिसकी वजह सिर्फ 120 गेंद में बल्लेबाजों द्वारा गेंद की पिटाई करके बड़ा स्कोर खड़ा करना है। 2026 के आईपीएल में 70 मैच में 140 पारी खेली गई जिसमें 61 पारी में 200 या उससे अधिक रन बने। अब आप अनुमान लगा सकते हैं कि क्रिकेट के खिलाड़ी कितनी मेहनत करते हैं और क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में उनका कितना योगदान है। हद तो तब हो गई जब देलही केपीटल्स और पंजाब किंग्स के मध्य खेले गए मैच में देल्ही ने पहले 20 ओवर में 264 रन बनाये जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने 113 गेंद में 265 रन बना लिये यही इस चैंपियनशिप की सर्वाधिक स्कोर वाला मैच था। कल्पना कीजिस उस हाई वोल्टेज मैच की उसमें सिर्फ 233 गेंद में 531 रन ठोके गए। इसके अलावा 14 मैच में ऐसे हुए जिसमें लक्ष्य 200 से ज्यादा का था परंतु हासिल कर लिया। इस बार के आईपीएल में सबसे सनसनीखेल प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी का रहा सिर्फ 15 वर्ष के इस बल्लेबाज ने 14 मैच में 583 रन, टूर्नामेंट के सर्वाधिक औसत 232.27 से बनाये। रन बनाने में अन्य भारतीय बल्लेबाज छाये रहे उनमें साई सुदर्शन ने अब तक सर्वाधिक 652, शुभमन गिल ने 618, विराट कोहली ने 600, केएल राहुल ने 593, ईशान मिश्रा ने 569 और अभिषेक शर्मा ने 563 रन बनाये। जबकि विदेशी बल्लेबाजों में हेनरी क्लासेन ने 606 तथा मिशेल मार्च ने 563 रन बनाये। इस तरह गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और कासिगो रबाडा ने 26-26 विकेट लिये हैं. 2026 का यह लीग अब अंतिम दौर में है। तारीफ करनी होगी आयोजकों और दर्शकों को अभी तक यह लीग बिना किसी विवाद के चल रहा है। खेल व खेल के हित में यही जरूरी है।

