बदला लेने के लिए की हत्या
दंतेवाड़ा, 27 अक्टूबर । जिले के बचेली थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बहेनार के मंझारपारा में बीते दिनों एक युवक राजू कर्मा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में आरोपी पोदिया कर्मा उम्र 50 को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने हत्या की वजह बताया कि मृतक ने उसे कुछ वर्ष पहले किसी विवाद के चलते उसके साथ मारपीट किया था, जिसका बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी।
दंतेवाड़ा एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि प्रार्थिया रामबती कर्मा ने 15 अक्टूबर को थाना आकर मामला दर्ज कराई कि गांव में नवाखानी त्यौहार मनाने का कार्यक्रम था। नवाखानी त्यौहार मनाने के एक दिन पहले 14 अक्टूबर को गांव में नया खानी त्यौहार था, रात्रि लगभग 8 बजे राजू कर्मा अपने घर आंगन के बीच में बने झोपड़ी में खाट में सोया था, तथा उसकी पत्नि कमरा अंदर सो गई थी, रात्रि को जब प्रार्थिया उठी तो देखी इसका पति राजू कर्मा ठीक-ठाक सोया हुआ था, लेकिन सुबह 4 बजे उठी और अपने पति के पास जाकर देखी खाट के नीचे खून बह रहा था, जिसे देखी राजू कर्मा के गर्दन के दाहिने तरफ कटा हुआ था, खून निकलने के साथ ही मौत हो चुकी थी, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
आरोपी की पतासाजी के दौरान लगातार परिजन, ग्रामीणों एवं संदेहियो से पूछताछ किया गया, 26 अक्टूबर को संदेही पोदिया कर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी बहेनार मंझारपारा थाना बचेली जिला दंतेवाड़ा के बहेनार मंझारपारा में पहुंचकर आरोपी पोदिया कर्मा को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछ-ताछ करने पर राजू कर्मा ने हत्या करने की बात स्वीकार किया। आरोपी पोदिया कर्मा ने पुलिस को बताया कि कुछ वर्ष पूर्व मृतक के साथ किसी विवाद में मृतक ने आरोपी के साथ मारपीट किया था। इसी बात को आरोपी मृतक राजू से रंजिश रखा हुआ था, तथा मौके के तलाश में रह रहा था। घटना के दिन लोहे के पटासी से मारकर हत्या किया था, पटासी को आरोपी के घर बहेनार मंझारपारा से जप्त किया गया है, आरोपी पोदिया कर्मा को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायालय दंतेवाड़ा के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

