संगठन सृजन से बनाये गये कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर 20 जून से

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह शिविर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसोर्ट में आयोजित है। यह शिविर 20 से 29 जून के मध्य पूरी तरह ये आवासीय शिविर होगा। इस शिविर में एआईसीसी का प्रशिक्षण विभाग प्रशिक्षण देगा। जिला अध्यक्षों को फील्ड विजिट एवं अन्य सकारात्मक सामाजिक, राजनैतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी भी 21 जून को एक दिन के लिए शामिल होंगे। शिविर एआईसीसी के सभी राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट एवं प्रभारी सचिव भी शिविर में शामिल होंगे।

मा. राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा 2.45 बजे प्रशिक्षण स्थल आयेंगे तथा 5.30 बजे तक प्रशिक्षण स्थल में रहेंगे तथा शाम को 6.45 बजे नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

मान. राहुल गांधी के संदर्भ में केदार कश्यप का बयान अभद्रता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केदार कश्यप का बयान बेहद ही आपत्ति जनक और निंदनीय है। यह बयान भाजपा के वास्तविक चरित्र को दिखाता है। देश के नेता प्रतिपक्ष के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी कोई मंत्री नशे की हालत में ही कर सकता है। भाजपा अपने मंत्री के लिये इस को अभ्रद बयान के लिये माफी मांगे। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। ढाई सालो में भाजपा ने इसे नशे और शराब का गढ़ बना दिया। अफीम की, गांजे की खेती हो रही, अवैध शराब बिक रही, पहले हम अपने मेहमानों को धान से तौलकर स्वागत करते थे, अब भाजपाई शराब से स्वागत की बात कर रहे। क्योंकि ढाई साल में इन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान शराबी राज्य में बना दिया है।

रेत के लिए भाजपाई गैंगवार कर रहे, हत्याएं हो रही, आदमी जिंदा जलाये जा रहे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब रेत का व्यापार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच में गैंगवार का कारण बन चुका है। पूरे प्रदेश में रेत के लिए खून-खराबा मचा हुआ है। कोरिया जिले में बेहद ही डरावनी घटना घटी, एक भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा के नेता उसके भाई और उसके साथी को फॉर्च्यूनर गाड़ी में बंद करके पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया और दो लोगों की मृत्यु हो गयी और कुछ घायल लोगों को बड़े शहर में रेफर कर दिया गया है। सरकार के संरक्षण में रेत माफिया बेलगाम हो चुका है। भाजपा के विधायक, सांसद, मंत्री सीधी रेत के कारोबार में लिप्त है, उनके संरक्षण में अपराधी आतंक मचा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बमुश्किल एक पखवाड़ा पहले जांजगीर-चांपा के जैजेपुर में घर में घुसकर के दो भाईयों को गोली मार दी जाती है। कुछ दिनों पहले बलरामपुर में रेत माफिया ने पुलिस कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दिया। राजनांदगांव में रेत माफिया ने गोली बारी किया। गरियाबंद में रेत माफिया ने खनिज इंस्पेक्टर और माइनिंग अधिकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा। बस्तर में अवैध रेत के खिलाफ खबर चलाने के कारण बस्तर में पत्रकार बप्पी राय सहित चार पत्रकारों को गांजा तस्करी के झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया। बिलासपुर के मस्तूरी में गोलियां चलाई गयी। रायगढ़ में कोयले के लिए घंटों उड़िसा बार्डर पर गोलियां चलाई गयी। धमतरी में जनप्रतिनिधियों को रेत माफिया ने मारने का प्रयास किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रेत के कारोबार में कहीं किसी की हत्या हो रही है, कहीं चाकूबाजी हो रही है। खुलेआम माफिया राज चल रहा है। पूरे प्रदेश के रेत घाटो में और सरकार सोई हुई है। सरकार में बैठे लोग पैसा कमाने के लिए पूरे प्रदेश में रेत के धंधे में खूनी खेल रहे, भय फैलाये जा रहे है, भयावह स्थिति बनी हुई है। पूरे प्रदेश में रेत के कारण गोलियां चल रही, हत्या हो रही, चाकू मारा जा रहा, सत्तारूढ़ दल के लोग इसमें शामिल है, सरकार में बैठे लोग उनको प्रश्रय दे रहे है।

कल बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रभावी आंदोलन हुआ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दामों की बढ़ोत्तरी के विरोध में कल पुरे प्रदेश में कांग्रेस ने सभी जिलों में प्रभावी आंदोलन किया। मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया गया। आज पूरे प्रदेश में पत्रकारवार्ता आयोजित है। सभी वरिष्ठ नेता आज पत्रकारवार्ता ले कर बिजली के दाम बढ़ोत्तरी का विरोध करे रहे। जुलाई में हम उपभोक्ताओं से आवेदन भरवा कर स्मार्ट मीटर वापस लेने का आंदोलन चलायेंगे।

योग आयोग कार्यक्रम में घोटाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 16 जून को सामान्य प्रशासन आदेश निकालता है, जिलों में कौन कहा अतिथि होगा। 17 जून को जिला कलेक्टर के द्वारा अधिकारियों को कार्य आवंटित किया जाता है। 21 जून को योग दिवस होना है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित अतिथि शामिल होंगे। 17 तारीख को समाज कल्याण विभाग के द्वारा योग कार्यक्रम के लिये 6 करोड़ रू. राशि जारी किया जाता है। 17 तारीख को पैसा आवंटित होता है तो अंबिकापुर में कार्यक्रम के लिये 15 तारीख से ही टेन्ट लगाने कैसे शुरू हो गया। कब टेंडर हुआ, टेंडर किसको मिला कब प्रक्रिया शुरू हुई, इसको स्पष्ट करें। जम्बूरी, सामूहिक कन्या विवाह, योग दिवस पार्ट यह एक सीरियल घोटाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *