रायपुर अंबिकापुर के संजय गांधी पार्क में कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गयी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यह सरकारी और वन अमले की अक्षम्य लापरवाही है। हिरणों की हत्या कुत्तों ने नहीं बीमार सिस्टम ने किया है। यह सामान्य घटना नहीं है, यदि सरकार जंगली जानवरों को सुरक्षित नहीं रख सकते तो उनको पार्क में क्यों ले आये। हिरणों के बाड़े में आवारा कुत्ते घुस गये और वे मासूम जानवर बर्बरता का शिकार हो गये। यदि ये हिरण जंगल में रहते तो क्या कुत्ते उनको पकड़ सकते थे? यह हिरणों की हत्या के समान है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के राज में न जंगल सुरक्षित है और न जंगली जानवर सुरक्षित है। इस मामले में सिर्फ डिप्टी रेंजर पर कार्यवाही स्वीकार नहीं, बड़े अधिकारियो पर भी कार्यवाही होना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि वन मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करें। प्रदेश के सभी पार्क चिड़िया घर जहां पर जंगली जानवर रखे गये है उनके सुरक्षा की समीक्षा की जानी चाहिये।

