अहिल्या बाई होलकर ने न्याय,धर्म और सेवा को बढ़ावा दिया : संजय सिन्हा

जसीम कूरैशी
छुरिया : छुरिया जनपद पंचायत के सभागृह में अहिल्या बाई होलकर जी की 300 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने भाग लिया । कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उनकी स्मृति में मनाया जाता है और उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके योगदानों को याद करने के जयंती का आयोजन किया गया है । वे एक महान शासिका और शिव भक्त थीं,जिन्होंने अपने शासन काल में न्याय,धर्म और सेवा को बढ़ावा दिया है । अहिल्या बाई ने कठिन परिस्थितियों में भी राज्य को मजबूत किया और जनता के कल्याण के लिए काम किया है,वे न्यायप्रिय शासीका थीं और उन्होंने हमेशा अपनी प्रजा के हितों को प्राथमिकता दी,इस अवसर पर स्वच्छता ग्राहियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र सम्मान स्वरूप भेंट किया गया । उक्त कार्यक्रम को उपस्थित सभी जनपद सदस्यों ने भी किया । इस अवसर पर मुख्यरूप से बालमुकुंद कुंजाम,ओम प्रकाश चंद्रवंशी,उभेे राम मंडावी,भान बाई मंडावी, हेमिन साहू,जयमुन कंवर,रेखा गंधर्व,सीमा यादव सहित पंचगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *