हमारे खिलाड़ी कॉफी टेबल बुक का सीएम ने किया विमोचन

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हमारे खिलाड़ी नामक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। इसमें छत्तीसगढ़ के वर्ष 2000 से अगस्त 2026 तक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न ओलंपिक व नान ओलंपिक तथा पारंपरिक खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का जीवन परिचय, खेल यात्रा, उपलब्धियां तथा योगदान का विवरण दिया गया है। इसमें शामिल खिलाड़ियों में ज्ञानेश्वरी यादव भारोत्तोलन, रेणुका यादव हाकी, राजेंद्र प्रसाद मुक्केबाजी, सबा अंजुम हाकी, संजू देवी रावत कबड्डी, अंजू लकरा बास्केटबाल, आकर्षि कश्यप बैडमिंटन, किरण पिसदा फुटबाल, नेहा बजाज नेटबाल, लोमन कुमार साहू तीरंदाजी, नवीन जिंदल निशानेबाजी, दीपक कंवर साफ्टबाल, संजय शर्मा शरीर सौष्ठव, राकेश कुमार मलखंब, प्रकाश साहू योगासन, कृष्णा साहू शक्तितोलन, अमनदीप खरे क्रिकेट, रविकुमार शतरंज, पिंकी साहू कैनोइंग, थोटा संकीर्तना एथलेटिक्स, शिवाक्ष साहू तैराकी, रंजीता कोरेटी जूडो, एम संतोष राव साइकल पोलो, आशीष अरोरा व्हालीबाल, पद्मश्री लेसली क्लाडियस हाकी, बीडी कारुपति हैंडबाल, विक्रम सिंह सिसोदिया खेल प्रशासन, जसवंत कुमार क्लाडियस खेल मीडिया के नाम शामिल हैं। यह पुस्तक प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों को एक जगह दर्ज करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की खेल विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराने का काम करेगी। उपरोक्त कॉफी टेबल बक हमारे खिलाड़ी के लिए मुख्यमंत्री का अग्रलेख है जबकि प्रस्तावना वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार जसवंत क्लाडियस का है जिन्होंने इस पुस्तक का संकलन व संपादन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *