आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 जून को करेंगे निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

तिल्दा नेवरा .’लोकतंत्र प्रहरी’ (लोकतंत्र सेनानी संघ का उत्तराधिकारी संगठन) द्वारा आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेश स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 28 जून 2026 को आयोजित किया जा रहा है। पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और अपने कर-कमलों से विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने सहित अनेक महान भावी उपस्थित होगे
प्रदेश कार्यालय मंत्री संतोष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
प्रतियोगिता और विषय:
नई पीढ़ी को लोकतंत्र के इतिहास से रूबरू कराने के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विषय इस प्रकार थे:
महाविद्यालय स्तर: “25 जून संविधान हत्या दिवस की प्रासंगिकता”
विद्यालय स्तर: “आपातकाल कभी विस्मृत ना हो”
पुरस्कारों की घोषणा:
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि निर्णायकों द्वारा निबंधों की जांच पूर्ण कर ली गई है। दोनों स्तरों पर विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे:
प्रथम पुरस्कार: ₹31,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000
तृतीय पुरस्कार: ₹11,000
इसके अतिरिक्त, दोनों श्रेणियों में 10-10 प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
संस्थानों का भी होगा सम्मान:
पुरस्कार वितरण समारोह में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उन सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस वैचारिक अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
लोकतंत्र प्रहरी संगठन के अनुसार, मुख्यमंत्री जी ने इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं और युवा पीढ़ी का उत्साहवर्धन करने हेतु अपना अमूल्य समय प्रदान करने की सहमति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *