छत्तीसगढ़ की सब-जूनियर बेसबॉल टीम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

तिल्दा नेवरा ओडिशा में सम्पन्न 31वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के बालक दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

इस ऐतिहासिक जीत पर छत्तीसगढ़ की विजेता टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विशेष रूप से टीम के सदस्य अथर्व दीवान एवं आरव दीवान पौत्र श्री मधुसूदन धर दीवान (कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा जिला रायपुर) ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।

टीम की इस सफलता का श्रेय टीम के कोच श्री अख्तर खान एवं श्री लखनलाल देवांगन को जाता है, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ की टीम ने यह मुकाम हासिल कर प्रदेश का परचम लहराया है।

अथर्व एवं आरव दीवान के प्रेरणास्रोत उनके चाचा श्री परिवेश दीवान को भी बधाई, जिन्होंने पूर्व में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व किया था और आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श बने हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे प्रदेश को गर्व है। आशा है कि यह सफलता राज्य में बेसबॉल खेल के विकास को नई गति प्रदान करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *