बीएसएफ के जवानों के साथ एक हाथ में तिरंगा एक हाथ में वृक्ष लेकर वृक्षारोपण महा अभियान की आजादी के 80 वे वर्षगांठ के पूर्व की गई

भिलाई। भिलाई शहर के सेक्टर 8 स्थित वार्ड क्रमांक 68 सड़क नंबर 31 स्थित उद्यान का भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा विकसित एवं स्वच्छ पर्यावरण वातावरण तैयार करने के उद्देश्य को लेकर दुर्ग संभाग भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रतिपादन में विशाल महा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत तिरंगे ध्वज लहराकर बीएसएफ के जवानों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं समाज चाहिए एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक साथ मिलकर शुरुआत की

उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला संयोजक मनोज ठाकरे ने बताया-एनजीओ प्रकोष्ठ की पहचान हमेशा रही है सेवा ही करम है एनजीओ प्रकोष्ठ हर पल रचनात्मक कार्य के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने एवं जागरूक करने का कार्य करती है ,,
आज का आयोजन भारत की आजादी के 80 वर्षों को लेकर महा वृक्षारोपण अभियान आजादी के रंग पर्यावरण के संग थीम पर आयोजित किया गया था

इस अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट प्रशासन श्री प्रमोद ओझा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह थे

इस अवसर पर सर्वप्रथम मां भारती के पहले चित्र पर प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू कार्यक्रम संयोजक मनोज ठाकरे एवं के रूद्र गुरु सुश्री नीता चौरसिया के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर गया कर
लगभग तीन एकड़ में मैं विकसित हो रहे इस उद्यान का नाम भारत के आजादी के जोश को बढ़ाने वाले गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूर्ण होने पर इस उद्यान का नाम वंदे मातरम उद्यान रखा गया

इस आयोजन की विशेषता यह रही सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के एवं छात्रों के हाथों में एक हाथ में तिरंगा एक हाथ में वृक्ष लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम जय जवान जय किसान के नारे को उद्बोधित करते हुए वातावरण को देशभक्ति के उत्साह से भर दिया

इस अवसर पर उपस्थित बीएसएफ के जवानों के साथ-साथ स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर एवं समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने एक साथ 252 छायादार हालदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश इस शहर कोदिया

इस अवसर परअवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ दिनेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन हम भारत की आजादी को 80 वर्ष पूर्ण होने पर और भारत को विकसित देश बनाने के लिए अधिक से अधिक जनमानस में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृक्ष लगाने के लिए जागरूकता का एक अभियान शुरूआत किया है जिसकी कड़ी में आज हम यहां पर महा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है

भारत को विकसित बनाने का रास्ता पर्यावरण संरक्षण संवर्धन से होकर गुजरता है _प्रमोद ओझा

आयोजन के अंत में सभी उपस्थित बीएसएफ के जवानों एवं छात्र-छात्राओं समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक साथ राष्ट्रगीत जन गण मन गया एवं समापन के अवसर पर आयोजित द्वारा छात्र छात्रों को एवं उपस्थित जनों को मिष्ठान वितरण किया

आयोजन समापन पर आभार आस्था संस्था के सचिव राजेंद्र सुंनगरिया ने किया

इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा एक हाथ में वृक्ष एक हाथ में तिरंगा लेकर इस उद्यान में पैदल फेरी लगाकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया

आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से सीमा सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट प्रमोद ओझा एवं भाजपा प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश सिंह एवं दुर्ग संभाग एनजीओ प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश साहू, भिलाई जिला संयोजक के रूद्र मूर्ति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश चौधरी, भिलाई जिला भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की सहसंयोजी का सुश्री नीता चौरसिया श्रीमती संगीता लहरी डॉक्टर निर्मला गुप्ता, मनोज ठाकरे श्री कृष्णा भैया, दिनेश मिश्रा राजेंद्र सुंदरिया बालूराम वर्मा किशोर कनोजे प्रशांत क्षीरसागर, श्री अशोक राव, पर्यावरण मित्र मंडल के अध्यक्ष कश्यप जी के अलावा सेक्टर 8 उद्यान के नजदीक के नागरिक दिनेश पांडे, अरुण शर्मा, श्रीमती सरिता शर्मा शत्रुघ्न लाल धनकर श्री राय , अंजू दास के अलावा अनेक सामाजिक संगठन शैक्षिक संगठन SNG विद्यालय, महर्षि दयानंद विद्यालय, मां शारदा विद्यालय सेक्टर 9, एंजेल वैली स्कूल हुडको के अलावा फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट रामनगर के छात्र के अलावा समाज श्री बड़ी संख्या में महान वृक्षारोपण अपनीअपनी भागीदारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *