रायपुर। विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरियाकला, रायपुर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विज्ञान, गणित, नवाचार और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं पोस्टर दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिसमें खिलेंन्द्र गिलहरे ने ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया जिस में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ सुमित यादव ने गणितीय कंप्यूटर मॉडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया लीना साहू ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके साथ ही आशा, कोनिका एवं उनके साथियों ने विज्ञान क्लब की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों के इन सफल प्रयासों में व्याख्याता श्रीमती दिव्या त्रिपाठी के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन तथा प्राचार्य श्री प्रवीण झा के नेतृत्व व सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में बैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता एवं आत्मविक्षास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

