लोक नाटक भरथरी के मंचन की श्रृंखला मंगलवार से

रायपुर .राज्य शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से बारुका गरियाबंद की संस्था “रंग सरोवर” द्वारा लोक नाट्य भरथरी वैराग्य की गाथा का मंचन राजधानी रायपुर के रंग मंदिर में 10 और 11 जून को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोनों दिन शाम 7 बजे शुरू होगा। छत्तीसगढ़ की सिद्धहस्त भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे की 76 वीं जयंती पर उनके पुण्य स्मरण के तौर पर इसका मंचन किया जा रहा है भरथरी नाटक का आलेख, गीत, संगीत और निर्देशन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी श्री भूपेंद्र साहू ने किया है।इस लोक नाटक की प्रस्तुति कला मंदिर भिलाई में 12 और 13 जून, गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में 14 और 15 जून तथा
जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में 16 जून को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *