भाजपा युवा मोर्चा को मिली नई ताकत: भाटापारा के अविनाश शर्मा सक्ति जिले के जिला प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष.

भाजपा युवा मोर्चा को मिली नई ताकत: भाटापारा के अविनाश शर्मा सक्ति जिले के जिला प्रभारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष.

भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक नियुक्तियों की नई सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकारिया और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से प्रदेश भर में जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति में भाटापारा के युवा नेता एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश शर्मा को सक्ति जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अविनाश शर्मा पिछले कई वर्षों से भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में उन्होंने सदस्यता अभियान और युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों में अहम योगदान दिया है। इसी कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन पर सक्ति जिले जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद अविनाश शर्मा ने कहा कि मैं प्रदेश नेतृत्व और संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। सक्ति जिले में युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होगी।

अविनाश शर्मा की नियुक्ति की खबर मिलते ही भाटापारा और सक्ति जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की शुभकामनाएं दीं..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *