तिल्दा-नेवरा। ग्राम कुंदरू में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास पंडित लीलाधर प्रसाद तिवारी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का प्रत्येक प्रसंग मानव जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। भागवत कथा हमें धर्म, सत्य, सेवा, सदाचार और मानव कल्याण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
मंत्री वर्मा ने कथा आयोजन से जुड़े सभी आयोजकों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण में धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कथा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा भक्ति भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
श्रीमद्भागवत कथा का प्रत्येक प्रसंग प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय – मंत्री टंक राम वर्मा

