तिल्दा विकासखंड में आयुष स्वास्थ्य मेले से 382 हितग्राही लाभान्वित

तिल्दा-नेवरा। संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायपुर ( छ. ग.) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17/12/2025 दिन बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेवरा शिविर प्रभारी डॉक्टर अरविंद कुमार पाठक के तत्वावधान में प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक ग्राम पंचायत भवन, तुलसी, विकास खंड तिल्दा में द्वितीय विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। आयुष स्वास्थ्य शिविर में कुल 382,जिसमें पुरुष 131महिला 136बालक 50बालिका 65 हितग्राहियों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया | मरीजों का रोग निदान, उपचार कर आयुर्वेदिक औषधि के साथ योग परामर्श दिया गया। शिविर में निःशुल्क नेत्र जाँच के अन्तर्गत आई कंस्लटेंट श्री अशोक साहू जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा ने 37 लाभार्थियों को अपनी सेवा प्रदान की। शिविर में ब्लड जॉच की सुविधा के अन्तर्गत  140 लाभार्थियों का बल्ड सुगर एवं ब्लड प्रेशर टेस्ट, 37 लाभार्थियों का एच बी टेस्ट, 7 लाभार्थियों का मलेरिया टेस्ट किया गया|190 लोगों को आयुष क्वाथ एवं आयुष स्वास्थ्य संबंधी ब्राऊसर का वितरण किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधि सरपंच महोदय श्री गुलाब चंद आदिल जी सचिव श्री सहदेव पाठक उप सरपंच मनीषा वर्मा जी पूर्व सरपंच श्री गुलाब सिंह यदु, भूतपूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुणा रानी बघेल, जनपद सदस्य श्री नरसिंह वर्मा जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेन्द्र शर्मा जी साथ ही अन्य वरिष्ठ एवं सम्मानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम सागर छतौद, डॉ. प्रतिमा घृतलहरे कनकी, डॉ. स्वाति अग्रवाल कुकेरा, डॉ. भूपेंद्र जांगड़े खैरखूंट, डॉ. सावित्री पाणिग्रही सरोरा, आयुर्वेद फार्मासिस्ट, योगेश वरमा कूंरा, दयाशरण ठाकुर निलजा, भूखन यादव,औषधालय सेवक दुकालू राम कुर्रे तरपोंगी, ने अपनी सेवाएं प्रदान की।शासकीय आयुर्वेदऔषधालय नेवरा से राजकुमार बर्मन औषधालय सेवक, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूनम चंद्र, अंश कालीन स्वच्छक जेठुराम ध्रुव ने अपना सहयोग प्रदान किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *