तेंदुए की आहट से सहमे ग्रामीण, मवेशी पर किया हमला

नगरी/सांकरा: वनांचल क्षेत्रों में हिंसक वन्य प्राणियों की आमद से ग्रामीण लगातार भय के साये में जीने को मजबूर हैं। ताजा मामला नगरी सांकरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सांकरा के मशानडबरा से सामने आया है, जहाँ एक तेंदुए (या अन्य हिंसक वन्य जीव) ने रात के अंधेरे में एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि एक हिंसक वन्य प्राणी, जिसके तेंदुआ होने की आशंका जताई जा रही है, ने गांव के पास धावा बोला। हिंसक जानवर ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शिकारी जानवर ने बछड़े के सिर के सामने के हिस्से को बुरी तरह भक्षण कर लिया है।
सुबह जब ग्रामीणों ने बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की तत्काल जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *