आंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा, 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत; कई घायल

हैदराबाद.आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हैदराबाद से पामुरु जा रही एक प्राइवेट बस रायवरम के पास पलाला खदान के पास एक टिप्पर से टकरा गई। इसके कारण बड़े पैमाने पर आग लग गई। इस घटना में 13 यात्री जिंदा जल गए। 12 लोग घायल हैं। कुछ लोगों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने हादसा देख तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और दमकलकर्मियों को इसकी सूचना दी गई।
मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच जब बस प्लेट खदानों के मोड़ पर पहुंची तो तेज गति से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। बस और टिप्पर में एक साथ आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे में बस के अगले हिस्से में बैठे करीब 10 यात्रियों की जान बच गई। पीछे की सीटों पर बैठे लोग आग के कारण बाहर नहीं निकल सके और बस के अंदर ही जल गए।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर अधिकारियों से बात की। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त की। अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *