अमेरिका में खाने की चीजों में तेजी से फैल रहा खतरनाक बैक्टीरिया

वाशिंगटन। अमेरिका में खीरे, प्याज और टमाटर के बाद अब अंडे भी साल्मोनेला नाम की बैक्टीरिया से संक्रमित हो गए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से संक्रमण के आए दर्जनों मामलों ने अधिकारियों की नींदें उड़ा दी हैं। अंडों में साल्मोनेला के नमूने पाए जाने के बाद पूरे अमेरिका से लगभग 17 लाख अंडों को दुकानों से वापस बुलवा लिया गया है। देश में खाने की चीजों में तेजी से फैलते इस बैक्टीरिया की वजह की खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया सहित सात राज्यों में करीब 80 लोग जहरीले अंडों का सेवन कर बीमार हो गए। इनमें कई मामले गंभीर भी हैं। अब तक 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंडो को फेंकने की सलाह

अंडों को दुकानों से हटवाए जाने के बाद अब लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे संक्रमित अंडों को या तो फेंक दें या उन्हें वापस स्टोर तक पहुंचा दें, जहां से कंपनी उन्हें संक्रमणमुक्त करने की प्रकिया के लिए भेजेगी। वहीं लोगों से संक्रमण फैलने से रोकने के लिए हाथों और अच्छी तरह धोने की अपील की जा रही है। अंडे खाने के बाद डिहाइड्रेशन या बुखार जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *