मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया कैंची से जानलेवा हमला – आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी आरोपी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता स्व. रामकुमार देवांगन उम्र 35 वर्ष का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि चंद्रकांत अक्सर आरोपी का मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और उसे खराब हालत में वापस करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। दिनांक 06.09.2025 की रात लगभग 10:30 बजे इसी विवाद के चलते आरोपी तेजराम ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत पर घर में रखी कैंची से पेट और पीठ पर हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों की उपस्थिति में घटना में प्रयुक्त कैंची जप्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *