आधार केन्द्र संचालन हेतु आधार संचालक, ऑपरेटर पद के लिए 27 जून तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद,. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिप्स, स्टेट डाटा सेंटर भवन, सिविल लाईन, रायपुर छ.ग. के निर्देशानुसार जिला महासमुंद के 24 शासकीय कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु 26 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किया जाना है। जिस हेतु आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से 27 जून 2025 अपरान्ह 05.00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर, जिला महासमुंद में आमंत्रित किया गया है। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप जिले की अधिकृत वेबसाइट में अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *