रंजना साहू ने संविधान दिवस पर दी बधाई, संविधान के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान

रंजना साहू ने संविधान दिवस पर दी बधाई, संविधान के मूल्यों को अपनाने का किया आह्वान

धमतरी । संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व का अधिकार प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं के त्याग, समर्पण और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है, संविधान के आदर्शों और मूल्यों का सम्मान करना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है।
रंजना साहू ने सभी नागरिकों से संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *