बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव में एक महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28 वर्ष), उनके बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10 वर्ष) और दिव्यांश मानिकपुरी (5 वर्ष) के रूप में हुई है।
बलौदाबाजार में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान

