सासाहोली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौरा-गौरी उत्सव रानी सौरभ जैन ने भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती एवं माँ लक्ष्मी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

*तिल्दा-नेवरा।* ग्राम सासाहोली में दीपावली पर्व के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी पारंपरिक गौरा-गौरी उत्सव श्रद्धा, भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद लिया

इस दौरान उन्होंने माता गौरी एवं भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही विराजमान माँ लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

रानी सौरभ जैन ने कहा कि गौरा-गौरी उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि अपनी लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक पर्वों को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देते हैं।

अंत में उन्होंने भगवान भोलेनाथ, माता गौरी एवं माँ लक्ष्मी से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *