चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के चलते 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने लगभग 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए हैं। ओडिशा में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। यहां 16 जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं और 30 हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान का असर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तूफान अर्नब आंध्रप्रदेश से टकराया

