राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने 70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

चेक डेम व शेड निर्माण सहित 57 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

बलौदाबाजार. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पौंसरी, मगरवाय, बुड़गहन,औऱ पूरेना मे 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर लगभग 57 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी की।
इसमें ग्राम पौंसरी मे 10 लाख रुपए के शेड निर्माण 5 लाख रुपए के बाउंड्रीवाल,ग्राम मगरवाय मे 10 लाख रुपए के शेड निर्माण,ग्राम बुड़गहन मे 20 लाख रुपए के चेक डेम निर्माण औऱ ग्राम पुरेना मे 7 लाख रुपये के अतिरिक्त क़क्ष एवं 5 लाख रुपए के रंगमंच निर्माण शामिल है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इन गांव मे लोकार्पण औऱ भूमिपूजन दिखाता है कि गांव मे विकास हो रहा है। हमारी सरकार गरीबों की चिंता करने वाली है,इसीलिए गांव के विकास मे जोर दे रही है।हमने मोदी की गारंटी के तहत महतारी वंदन योजना,3100 रुपए मे धान खरीदी के वायदे को पूरा किया है।अब महतारी वंदन योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार मे पारदर्शिता है औऱ भ्रष्टाचार कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्पना को सब मिलकर पूरा करेंगे

इन विकास कार्या का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन- राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान ग्राम पौंसरी में सामुदायिक भवन लागत 6.50 लाख, रंगमंच लागत 5 लाख , ग्राम मगरवाय में सीसी रोड निर्माण लागत 10 लाख,ग्राम बुडगहन में बाढ़ आपदा भवन लागत 20 लाख, रंगमंच निर्माण लागत 5 लाख, ग्राम पूरेना में सीसी रोड निर्माण लागत 10 लाख का लोकार्पण एवं ग्राम मगरवाय के शासकीय प्राथमिक शाला में 2 अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत 10 लाख, किचन शेड निर्माण लागत 5 लाख, रंगमंच निर्माण लागत 3.50 लाख का भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सस्दय राजेश ध्रुव, रविशंकर वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *