बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में 13 लोगों की जान गई है औऱ इनमें ज्यादातर बच्चे थे। बताया जा रहा है कि भोज खाने के लिए रात के वक्त लगभग 30 लोग एक नाव पर सवार होकर जा रहे थे तब ही यह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गय। रात के वक्त हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस महकमे के कई आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों का दावा है कि वहां अब भी लोग हो सकते हैं, जिसके बाद बुधवार की सुबह फिर से तलाशी अभियान चलेगा।
इस हादसे के बाद आज बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर जाएंगे। तेजस्वी यादव यहां मृतकों के परिजनों से मिलेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता यादव ने दिल्ली से जारी एक वीडियो बयान में कहा कि वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों के सिलसिले में दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा, ”मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की और मुझे जानकारी मिली कि 14 शव बरामद किए गए हैं। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे।” इधर इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुआवजे का भी ऐलान किया है।

