तिल्दा नेवरा – नगर पालिका तिल्दा नेवरा के वार्ड संख्या 05 बनने वाली सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया।श्रीमति चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा और अतिथियों ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में श्रीमति चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा ने कहा कि पार्षद चाहे कांग्रेस का हो भाजपा का या फिर निर्दलीय। हमारा प्रयास हैे कि नगर का समुचित विकास हो। शासन द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित विभिन्न योजनांतर्गत स्वीकृत राशि से वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे है। इसी कडी में वार्ड 05 में रोड व नाली निर्माण कराने भूमिपूजन किया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में कराए जाएंगे। सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन के शुभ अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमति चंद्रकला डॉ खुमान वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा , ,अनिल अग्रवाल सांसद प्रतिनिधि रायपुर जिला पंचायत ,राम पंजवानी सासंद प्रतिनिधि कोहका कॉलेज रायपुर , , ईश्वर यदु सभापति लोकनिर्माण ,राजस्व व बाजार विभाग,मनोज निषाद अध्यक्ष भाजपा तिल्दा शहर मंडल,राजेश कोटवानी पार्षद वार्ड क्रमांक 05,सुरेश लखवानी मनोनीत पार्षद ,नगरपालिका अधिकारी अभिताभ शर्मा ,नगरपालिका तिल्दा नेवरा के अधिकारी -कर्मचारीगण , समस्त पार्षद गण तिल्दा नेवरा एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सी सी रोड व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

