राजनांदगांव में गुरुवार सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर-भोपाल की टीमों ने तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप से जुड़े परिसरों में दस्तावेजों व वित्तीय लेनदेन की जांच जारी है। राजनांदगांव में गुरूवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अचानक कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया। शहर से लगे तीन अलग-अलग ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने एक साथ दबिश दी। कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। रायपुर और भोपाल से पहुंची अलग-अलग टीमों ने परिसरों में जांच शुरू की।
राजनांदगांव में ईडी का छाप

