अच्छी तस्वीर लेने के लिए केवल कैमरा नहीं, बल्कि अच्छी नजर और संवेदनशील सोच भी जरूरी है – इन्द्र साव
भाटापारा – स्थानीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफ़ी संघ के तत्वावधान में निकोन वर्कशॉप का सफल आयोजन विधायक इन्द्र साव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। तरेंगा स्थित एस के रिसॉर्ट में फोटोग्राफ़ी एवं वीडियोग्राफ़ी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए निकोन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फोटो एवं वीडियोग्राफी क्षेत्र से जुड़े छायाकारों एवं वीडियोग्राफरों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र साव ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समय को एक तस्वीर में संजोने की कला है, वहीं वीडियोग्राफी हमारे अनुभवों, घटनाओं और यादों को आने वाली पीड़ियों तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। आज मोबाईल और आधुनिक तकनीक के दौरा में हर व्यक्ति के हाथ में कैमरा है। लेकिन अच्छी तस्वीर लेने के लिए केवल कैमरा नहीं बल्कि अच्छी नजर और संवेदनशील सोच भी जरूरी है। श्री साव ने आगे कहा एक तस्वीर कई बार हजार शब्दों से अधिक प्रभाव पैदा करती है।
वर्कशॉप के दौरान निकोन कैमरा की आधुनिक तकनीक, कैमरा संचालन, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की बारीकियों सहित बेहतर एवं प्रोफेशनल फोटोग्राफी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि इन्द्र साव विधायक द्वारा प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों ने सामूहिक फोटो भी अपने कैमरे में कैद किया। इस अवसर पर संरक्षक समी अहमद, महेन्द्र साहू, प्रेम साहू,भरत जांगड़े, गुड्डा मानिकपुरी अध्यक्ष योगेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष यशवंत जायसवाल, सचिव, कुलेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष अमन साहू, मिडिया प्रभारी अमृत साहू, सदस्य, तेज साहू, अमित शर्मा, किशन निर्मलकर, अनिल पटेल, अजय तिवारी, संदीप शर्मा, भूपेश साहू, अमोल जोशी, लिलेश्वर साहू सहित संघ से जुड़े सभी सदस्य उपस्थित थे।

