छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के नतीजे घोषित

chhattisgarh madarsa board dwara aayojit pariksha ke natije ghoshit

रायपुर । छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2026 (मुख्य एवं अवसर परीक्षा ) के परिणाम आज यहाँ कार्यालय छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, रायपुर में घोषित किये गए। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अघ्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने घोषित किया। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाऐं दीं हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव श्री प्रेम प्रकाश द्विवेदी, प्रभारी रजिस्ट्रार अफरोज बेगम सहित छ.ग.मदरसा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 71.47 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा (कला संकाय)में 81.25, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 40 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 74.36 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम में बालक 66.33 तथा बालिका 77.85 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा कला संकाय में बालक 73.08 तथा बालिका 85.18प्रतिशत, विज्ञान संकाय में बालक 68.18 तथा बालिका 82.36 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में बालक 50तथा बालिका 25 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।
परीक्षा परिणाम परीक्षार्थीगण छ.ग.मदरसा बोर्ड की वेब साइट http://result.cgmadarsaboard.in/ result पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *