बंगाल के मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों से लदी वैन को ट्रेन ने रौंदा; कई मरे

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय एक स्कूल वैन की ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कम से कम 2 स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक अन्य शख्स की भी मौत की जानकारी मिली है। पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की है।
रेलवे अधिकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। टक्कर हावड़ा मंडल के पूर्वी रेलवे के ‘कर्ण सुवर्ण’ रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक लेवल-क्रॉसिंग गेट पर हुई। शुरुआती जांच के मुताबिक यह भयानक हादसा उस समय हुआ जब बच्चे स्कूल जा रहे थे। हादसे के वक्त रेलवे का लेवल क्रॉसिंग गेट खुला हुआ था। जैसे ही बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पटरियों को पार करने लगी, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रेन ने वैन को जोरदार टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *