वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश संगठन सचिव

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर दुबे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई।
नियुक्ति के बाद पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने नरेंद्र शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य होंगे।
अपनी नियुक्ति पर नरेंद्र शर्मा ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेशभर के पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *