बस खाई में गिरी, पाकिस्तान में 40 लोग मरे

करांची,3जुलाई। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की सीमा के पास एक बस हादसा हो गया है, जिसमें 40 लोगों की मौत की खबर है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हादसे पर दुख जताया है। फिलहाल, घायलों को बचाने की काम जारी है। पाकिस्तान में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 8 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों खाई से बाहर निकाल कर पास के अस्पतालों में पहुंचाया। खबर है कि इस बस में दूसरे वाहन के भी यात्री सवार थे, जिससे यह खचाखच भरी हुई थी। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि यह घटना धना सर के पास एक खाई में हुई है। यह बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीमा के पास एक क्षेत्र में है। उन्होंने कहा कि इस बस में अपने यात्रियों के अलावा दूसरी खराब हुई बस के लोग भी सवार थे, जिसके चलते वाहन पर जरूरत से ज्यादा भार आ गया था। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *