मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानियों और परिजनों को किया सम्मानित

बी एन बी हाईस्कूल नेवरा के स्कूली बच्चे हूय सम्मानित

तिल्दा नेवरा आपातकाल की 51वीं स्मृति के अवसर पर 28 जून को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी परिवार से पंडित नरेंद्र मालूराम शर्मा एवं स्वर्गीय शत्रुघ्न वर्मा के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में आपातकाल विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी मुख्यमंत्री के कर-कमलों से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः ₹31,000, ₹21,000 एवं ₹11,000 की पुरस्कार राशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, वरिष्ठ पदाधिकारी संतोष शर्मा, लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस, प्रदेश महामंत्री पंडित नरेंद्र मालूराम शर्मा, रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ जैन, नारी शक्ति की प्रतिनिधि रानी जैन सहित अनेक लोकतंत्र सेनानी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भी लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए उनके संघर्ष और लोकतंत्र के प्रति समर्पण की सराहना की।
लोकतंत्र प्रहरी एवं लोकतंत्र सेनानी संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोकतंत्र सेनानी, उनके परिजन, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *