जीतने तो सभी चाहते हैं,क्या बदलेगा इतिहास?

Jaswant Claudius

फीफा (पुरुष) विश्व कप : 2026, पहली बार मुख्य दौर में शामिल किए गए 48 देश
आलेख ..जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार , टी वी कमेंटेटर, रायपुर.

1930 से उरुग्वे में प्रारंभ हुई अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल स्पर्धा को पुरुष वर्ग का पहला विश्वकप माना गया है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह प्रतियोगिता फिर से आरंभ हुई जो आज तक निर्बाध गति से जारी है। यह चैंपियनशिप 20वीं सदी को पार करते हुए अब 21वीं सदी में पहुँच चुकी है। फुटबाल की लोकप्रियता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि 1930 में जहां इस प्रतियोगिता में दुनिया के सिर्फ 13 देशों ने भाग लिया था। आज 96 वर्ष पश्चात 48 देश को प्रवेश दिया गया है . 2026 के मुख्य दौर में प्रवेश के लिए फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त 211 देशों ने भाग लिया। 1930 में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप से सात, उत्तरी अमेरिका से दो तथा यूरोप से चार देशों ने भाग लिया। फीफा के अधिकारियों द्वारा इस तरह अपने फुटबाल संघ को अनुशासन में बांधे रखकर अन्य खेल संघों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। 2026 के मुख्य स्पर्धा में पहुंचने सभी 6 महाद्वीप या धरती के देशों के बीच मुकाबला करवाया गया। फिर पात्रता प्रवेश के आधार पर कुल 48 टीम को मौका मिला। 1934 से 1978 तक प्रत्येक टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। 1998 तक इस चैंपियनशिप में 32 टीमों को जगह मिलने लगी। अक्टूबर 2013 में मुख्य दौर में पहुंचने वाली टीम की संख्या 48 की गई। पूरे संसार में एक तरफ फुटबाल की प्रसिद्धि लगातार बढ़ते जा रही थी दूसरी तरफ विश्व कप में खेलने वाले देशों की संख्या को मांग के अनुरूप 2002 में फीफा विश्वकप राउंड में दो सौ से अधिक टीम ने प्रवेश किया। 2010 में यह संख्या 204 पहुंच गई। इधर 2026 में टीम के बीच संघर्ष हुआ। जिनमें 48 देशों ने मुख्य ड्रा में जगह बनाने में कामयाबी पाई। इस बार एशिया की 9, अफ्रीका की 10, उत्तर मध्य अमेरिकान व केरिबियन क्षेत्र से 6, दक्षिण अमरिका से 6, असिआनिया से 1, यूरो के 16 टीमां ने मुख्य ड्रा में जगह बनाई है। एशिया महाद्वीप में 46 टीम, अफ्रीका में 53 टीम, उत्तर, मध्य अमेरिकान और केरेबियााई क्षेत्र में 32 टीम, दक्षिण अमेरिका में 10 टीम, ओसिआनिया में 11 टीम, यूरोप महाद्वीप में 54 टीम ने याने कुल मिलाकर 206 टीम ने 2026 के विश्वकप में भाग लिया। पूरी दुनिया की निगाहें फीफा पुरुष विश्व कप 2026 के अपने-अपने पसंदीदा टीमों के प्रदर्शन पर लगी हुई है। फीफा याने फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबाल एसोसिएशन है यह पूरे संसार में फुटबाल (साकर) का सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय निकाय है। इसके अध्यक्ष गियानी इंफांटिनो हैं। महासचिव मतियास ग्राफस्टोर्म हैं। फीफा द्वारा न सिर्फ प्रतियोगिताओं का संचालन होता है बल्कि विभिन्न देशों में फुटबाल की लोकप्रियता बढ़ाने हेतु योजनाएं चलाई जाती है। अभी हाल ही में भारत में करीब दो लाख फुटबाल बांटे गए। इसी तरह प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। प्रतिबंधित दवा के सेवन का फीफा विरोध करती है। 206 देशों को साथ लेकर चलते हुए पूरी दुनिया में फुटबाल की एकता, अनुशासन का डंका बजाने वाले इस फेडरेशन की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। किसी ने कहा है सफलता याने त्याग की भावना जिसका सबसे अधिक महत्व है। फीफा के पदाधिकारी इसी त्याग के संग्राहक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *