भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी.

कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेसी करेंगे चक्काजाम.

मामला – करवारी स्थित फार्महाउस से अवैध शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़.

डोंगरगढ़- अवैध शराब फैक्ट्री के संचालन को लेकर जिले भर के कांग्रेसी नेताओं के द्वारा भाजपा प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय का पुतला फूंक कर मुख्य एवं संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. ज्ञात हो कि धर्मनगरी से लगे हुए ग्राम पंचायत करवारी स्थित फॉर्महाउस में लंबे समय से अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए पुलिस के द्वारा छापेमार कार्यवाही कर दिगर राज्य से लाए गए अवैध शराब की लगभग 443 पेटी की जप्ती बनाकर मौके से नकली होलोग्राम, शीशी, ढक्कन, स्टिगर पाए जाने के बाद कांग्रेस के द्वारा इसके विरोध में संरक्षण देने वाले भाजपा नेताओं सहित मुख्य अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की माँग करते हुए 15 अप्रेल को तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन रखा गया था. इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व ऊर्जा मंत्री धनेश पाटीला, डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू. खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, श्रीमती छन्नी साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू, प्रदेश कांग्रेस महासचिव थानेश्वर पाटीला, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता संध्या देशपांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विजयराज चौहान, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, चुम्मन साहू, लोकनाथ भारती, हरीश भंडारी, शिशुपाल भारती, रामजी तराने, फिरंगी राम पटेल, प्रकाश महानदी सहित बड़ी संख्या में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे.

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओ तथा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती हर्षिता बघेल ने आरोप लगाया कि लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ से लेकर पुलिस आबकारी विभाग के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयोजित होने वाली विभागीय बैठक आयोजित नहीं की जा रही है, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है. दोषी अधिकारी और नेताओं के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *