सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत: बलौदाबाजार में मंत्री टंक राम वर्मा ने किया शुभारंभ

बलौदाबाजार,  सुशासन तिहार 2026 के तहत बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम रिसदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि के चेक वितरित किए।

शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत हुई है। यह अभियान 1 मई से 10 जून 2026 तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे गांव एवं शहरों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर सुशासन को मजबूत बनाने में सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *