नगर पालिका तिल्दा नेवरा का शनिवार स्वच्छता अभियान

नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रीज में पुनः सफाई किया

तिल्दा नेवरा —नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा एव नवपदस्थ सी. एम. ओ. अमिताभ शर्मा द्वारा नगर मे स्वच्छता पहल निरंतर जारी है,आपको बता दे की नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा कि इस काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
*नगर में पिछले तीन हप्तों से सफाई अभियान चलाया जा रहा है पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा स्वयं झाड़ू लेकर अपनी टीम के साथ करती है सफाई *
नगर पालिका द्वारा नगर मे “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का संचालन किया जा रहा जिसमे आज नगर आज पुनः ओवर ब्रिज में सफ़ाई अभियान एवं श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया, जिमसे स्थानीय नागरिको, भाजपा के कार्यकर्तागणों ,पार्षदों ने अपनी भागीदारी दी, पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला डाक्टर खुमान वर्मा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को केवल सरकारी योजना न समझें बल्कि इसे अपनी जीवनशैली में शामिल करें
सी. एम. ओ. अमिताभ शर्मा ने बताया की स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. हम सभी के सहयोग से ही स्वच्छ तिल्दा नेवरा का सपना साकार हो सकता है-
तिल्दा नेवरा नगर पालिका के इस कदम से शहर वासियों में संतोष देखने को मिला है. लोगों का कहना है कि पहले शिकायतें अनसुनी कर दी जाती थीं, लेकिन अब नए सीएमओ के सक्रिय होने से सफाई कार्य में तेजी आई है. नगर पालिका तिल्दा नेवरा का स्वच्छता अभियान शहरवासियों के लिए राहत लेकर आया है. प्रशासन और जनता के सहयोग से शहर की नालियां साफ और स्वच्छ तिल्दा नेवरा का सपना जल्द साकार हो सकता है.
स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से मुख्य नगरपलिकाधिकारी अमिताभ शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला खुमान वर्मा, सभापति ईश्वर यदु, सतीश निषाद,राजकुमार गेंड्रे ,श्रीमती अन्नपूर्णा कश्यप ,श्रीमती नीता वर्मा ,किरण वर्मा ,कुमारी वर्मा संतोष यदु पार्षद, यशवंत सेन, गोपाल साहू ,गौरव कारण ध्रुवंशी, दिलहार निषाद, राजेश निर्मलकर, डाक्टर खुमान वर्मा , स्वच्छता दीदीगण ,नगर पालिका तिल्दा नेवरा के अधिकारी ,कर्मचारीगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *