तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हुआ। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के मुताबिक, हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 6 लोगों को गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास की बिल्डिंग्स में भी दरारें आने की खबर है। दमकल, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं। फिलहाल विस्फोट के कारण साफ नहीं हो सके हैं।
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 की मौत

