- अवैध शराब, अफीम के धंधे में भाजपा नेताओं की संलिप्तता, अब भाजपा को तस्कर प्रकोष्ठ बना लेना चाहिये
रायपुर/ 02 अप्रैल 2026। कांकेर जिला भाजपा अनुसूचित जाति अध्यक्ष के ढाबा में अवैध शराब पकड़ाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कांकेर जिला भाजपा एससी, एसटी अध्यक्ष ईश्वर कावड़े के ढाबा में अवैध शराब बेचा जा रहा था। आखिर इन्हें किसका संरक्षण है? ईश्वर कावड़े की तस्वीर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ वायरल हो रही है। लगातार भाजपा नेताओं के अवैध कारोबार का पकड़े जा रहे है। जिस प्रकार से अवैध शराब, अफीम की खेती,रेत तस्करी, में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हो रही है अब भाजपा को अपने संगठन में एक तस्कर प्रकोष्ठ बना लेना चाहिये।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुंगेली में स्कूल को अवैध शराब का डंप यार्ड बना दिया गया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी शहरों में नकली होलोग्राम लगा कर अवैध शराब बेची जा रही। पड़ोसी राज्यों उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड से बड़ी मात्रा में शराब लाकर प्रदेश में बेची जा रही। शराब के इस अवैध कारोबार में सरकार खुद शामिल है। सरकारी शराब दुकानों से दो नंबर की शराब बेची जा रही है। बिना सरकार के संरक्षण के न अवैध शराब राज्य में आ सकती है और न ही बेची जा सकती है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में प्रदेश नशागढ़ बन गया है गली मोहल्ले में अवैध नशीली वस्तुये शराब गांजा खुले आम बिक रही है।सरकारी शराब दुकानों से बोरी में भरकर शराब अवैध रूप से बेचने दिया जा रहा है जब सरकारी दुकानों से इस प्रकार बड़ी में मात्रा में अवैध रूप से शराब बेची जायेगी तो समझ सकते है कि भाजपा सरकार की मंशा शराब की नदियां बहाना प्रदेश को नशा की गर्त में धकेलना है। ये सब भाजपा की शराब की काली कमाई के मोह के कारण हो रहा है। शराब के कारण महिलाये परेशान है घरेलू हिंसा बढ़ गया है अपराधिक घटनाये हो रही है। प्रदेश मे हो रहे नशा की अवैध कारोबार पर सरकार को कड़ाई से रोक लगाना चाहिये।

