अवैध रूप से संचालित चिमनी भट्ठी से 10 लाख से अधिक ईट जब्त

बलौदाबाजार. कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन की जांच एवं कार्यवाही राजस्व की टीम द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 905000 पक्का ईंट एवं 125000 कच्चा ईंट जप्त कर ईंट भट्टा संचालक के सुपुर्द कर कार्यवाही किया गया। अवैध ईंट भट्ठा संचालन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी तहसीलों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर ईंटो की जब्ती एवं कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *