बलौदाबाजार.कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 अंतर्गत समर्थन मूल्य में ख़रीदे गए धान का तेजी से उठाव किया जा रहा है।उपार्जन केंद्रों से अब तक 80.72 प्रतिशत धान का उठाव मिलरों के द्वारा किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में 166 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर 791510 मिट्रिक टन धान खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्र से 460477मेट्रिक टन धान मिलरों को प्रदाय किया गया है।जिले में कुल 90 पंजीकृत मिलर है जिनके द्वारा धान का उठाव किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री सोनी ने जिला विपणन अधिकारी एवं खाद्य अधिकारी को धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिये है। उन्होंने धान उठाव में कोताही बरतने वाले मिलरों पर कार्यवाही के भी निर्देश दिये हैं।

