विष्णु देव साय के जन्मदिन पर रायपुर में सेवा और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

रायपुर।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर द्वारा जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके दीर्घायु, शतायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
प्रातः 9:30 बजे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के रायपुर आगमन पर हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें मोतीचूर के लड्डुओं से तौलकर शुभकामनाएं अर्पित की गईं। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं मंडल प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री जी का परिचय भी कराया।
प्रातः 11 बजे जिला अस्पताल पंडरी में मरीजों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम जिला अनुसूचित जाति मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें महिला मोर्चा अध्यक्ष कृतिका जैन एवं पंकज जगत के साथ मोर्चा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे  वहीं ओबीसी मोर्चा द्वारा आयुर्वेदिक महाविद्यालय में फल वितरण किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर एवं अखिलेश कश्यप और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला मोर्चा द्वारा काली मंदिर में हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसी प्रकार बीरगांव स्थित बंजारी मंदिर में बीरगांव मंडल एवं मां बंजारी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-यज्ञ किया गया। रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। जिले के सभी मंडलों एवं वार्डों में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री साय का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की।

जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय का सादगीपूर्ण एवं जनसेवा समर्पित जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है ।
कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से श्री अकबर अली, श्री सुभाष अग्रवाल, श्री नवीन शर्मा, श्री गुंजन प्रजापति, श्री तुषार चोपड़ा, जितेंद्र धुरंधर, संजय तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, रंभा चौधरी, सरोज साहू, पन्ना दुबे,अनीता देवांगन, चूड़ामणि निर्मलकर, अनूप खेलकर, मधुसूदन शर्मा, सुरेश पटेल, शिवजलम दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्यक्ष, रोहित द्विवेदी, राजकुमार राठी, विकास मिश्रा, चंद्र विशाल भूरा, रोहित भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह ठाकुर, तोषण कुमार साहू, राहुल जैन, सदाशिव सोनी, 20 मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गंदेचा, दलविंदर बेदी, राम प्रजापति, संदीप जंघेल, केदार धनगर, सचिन सिंघल, संतोष सोनी, सुनील कुकरेजा, अभिषेक तिवारी, दिनेश तिवारी, चैतन्य टावरी, पुरुषोत्तम मोवले, विनय जैन, विशेष शाह, योगेश साहू, भोला साहू, मनोज जोशी, भीमवंत निषाद, मनीष नागोड़े, भागीरथ यादव एवं 7 मोर्चों के  जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, कृतिका जैन, अखिलेश कश्यप, पंकज जगत, ओम प्रकाश साहू, जीशान सिद्दीकी उपस्थित रहे |
सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *