भिलाई। श्री श्रद्धा सुमन साईबाबा हाऊसिंग बोर्ड मंदिर में रथ सप्तमी व बसंत पंचमी का कार्यक्रम हर्षोल्हास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम लगाकर सुहाग का सामान वितरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। सभी महिलाओं ने भजन-कीर्तन व आरती कर मां सरस्वती के जयकारे लगाए और सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान भेंट कर पति के दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से मंदिर समिति की अध्यक्ष भारती देशमुख व उषा क्षीरसागर ने कहा कि रथ सप्तमी पर भगवान सूर्य को समर्पित एक पावन दिन है। यह पर्व हर साल भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जो माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को आता है। इसे माघ सप्तमी, सूर्य जयंती और अचला सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।कार्यक्रम के इस अवसर पर विधायक वैशाली नगर धर्म पत्नी श्रीमती रिचा सेन प्रमुख रूप से उपस्थित थी भारती देशमुख उषा क्षीरसागर श्री श्रद्धा सुमन साईबाबा मंदिर समिती आदित्य अधिक संख्या मे महिला उपस्थित थी

