नेवरा में 1 से 7 फरवरी तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने ली बैठक

तिल्दा-नेवरा. नगर में 1 फरवरी से 7 फरवरी तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों को लेकर   मंत्री टंक राम वर्मा ने नेवरा स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान आगामी श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। कलश यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु नगरवासियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

इस अवसर पर भाजपा के नगर एवं ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

बैठक के पश्चात मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा स्थल बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान शहर एवं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *