*शिव मंदिर स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली कलश यात्रा

तिल्दा नेवरा .तिल्दा नेवरा थाना परिसर स्थित पुराने शिव मंदिर का थाना प्रभारी के सहयोग से जीर्णोद्धार किया गया । शिव मंदिर स्थापना की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर में कलश और महिला श्रद्धालुओं के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर कर मंगल गीत व हर-हर महादेव की गूंज के साथ कलश यात्रा लेकर थाना परिषर से हनुमान मंदिर से होकर शिव मंदिर थाना परिषर पहुंची। आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। ढोल नगाड़े एवं बैंडबाजे की धुन पर भक्तजन कलश लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। शहर में कई जगह पुष्प वर्षा से कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में कन्याओं एवं महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *